कश्मीर की एकता और अखंड भारत के लिए दिए गए योगदान को किया याद, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भिलाई जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा चरोदा मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों तथा देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके संघर्ष और योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से भी उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी रविशंकर सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा खिलावन साहू, मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्य, पार्षद नंदिनी जांगड़े, संजय यादव, संयोजक टी. रमन्ना, सहसंयोजक पार्थो बाग, बलजीत कौर, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, एम. अरुण, मंत्री वेदप्रकाश पांडे, अंकित बनर्जी, नारायण रेड्डी, डी. वेंकट, लोहिदास दुखितराम, पूनम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।






