राकेश ठाकुर का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

Editor
By Editor 2 Min Read

राजीव भवन में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, एकजुटता का दिया संदेश

दुर्ग, 20 जून,  दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का जन्मदिन शुक्रवार को राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल उपस्थित रहे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने राकेश ठाकुर के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी लगातार मजबूत हो रही है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं जामगांव आर प्रभारी दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सहित पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, सनत कटकवार, विजय पुरी, शिवकुमार यादव, प्रेम मिश्रा, जित्तू श्रीवास्तव, ऋषभ तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और शुभकामनाएं देकर उत्साहपूर्वक आयोजन को यादगार बनाया।

Share This Article