रक्तदान के लिए निस्वार्थ सेवा भाव समिति का हुआ सम्मान

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, खुर्सीपार में प्रतिभाओं का समर कैंप का आयोजन 9 मई से 7 जून तक किया गया। जिसमें 700 बच्चों ने योग, फिजिकल ट्रेनिंग, कराटे, बॉक्सिंग, एथलेटिक, क्रिकेट और फुटबॉल आदि खेलों में भाग लिया। समापन समारोह का आयोजन खुर्सीपार स्थित श्री राम चौक दशहरा मैदान में विधायक देवेंद्र यादव के मुख्य अतिथि में किया गया।

इस दौरान समाजसेवा एवं मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए निस्वार्थ सेवा भाव समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार को रक्तदान जागरूकता और रक्तदान सेवा के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों के जीवन को नई आशा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रथम महापौर नीता लोधी, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान और विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह सेनी आदि मौजूद थे।

Share This Article