सुरता पारकर 11 जून को, रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगी माधुरी कैवर्त

Editor
By Editor 3 Min Read

लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन का आयोजन, महिला जागरण और साहित्य सेवा को मिलेगा सम्मान

भिलाईनगर, 9 जून, लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन द्वारा आयोजित “सुरता पारकर 2026” के अंतर्गत रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 11 जून, गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम नेहरू नगर भिलाई स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में पूर्वाह्न 11.30 बजे से प्रारंभ होगा।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान से माधुरी कैवर्त को सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में वे जिला अपराध एवं अनुसंधान शाखा में निरीक्षक एवं जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक सरोकारों और महिला जागरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्र यादव शामिल होंगे। वे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि-विधायी विभाग के मंत्री हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदीप कुमार कैवर्त, स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर भिलाई के अध्यक्ष राजीव चौबे, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्माराम साहू, लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष लालजी साहू, साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर तथा प्रदीप कुमार पारकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जागृति सार्वा करेंगी।

स्व. रामप्यारा पारकर की स्मृति में होता है आयोजन

संस्था के अनुसार अंचल के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामप्यारा पारकर की स्मृति में “सुरता पारकर” का आयोजन प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर किया जाता है। लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन की दुर्ग जिला इकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अब एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा बन चुका है।

संस्था ने बताया कि स्व. रामप्यारा पारकर ने महिला जागरण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ऐसी महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है, जो साहित्य, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी हों। वर्ष 2026 का आयोजन इस सम्मान समारोह का 10वां वर्ष है।

साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रहेगी उपस्थिति

समारोह में निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम के पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा पारकर परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। संस्था ने साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Share This Article