भिलाई, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री सांई नाथ जन सेवा समिति, भिलाई (छत्तीसगढ़) द्वारा अंबेडकर चौक, पावर हाउस, भिलाई में राहगीरों एवं आम नागरिकों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में निःशुल्क 40 पौधे वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नि शुल्क पौधा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में समाज को प्रदूषण से बचाओ.” यह संदेश हर व्यक्ति प्रकृति की रक्षा में अपनी भूमिका निभा सके। इस नि शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. के चिरंजीवुलू, के उमाशंकर राव, एम पापाराव, सीएच अप्पलस्वामी, जी माधव राव, अनमोल, पी भरत, एल चरण राज और धीरज कुमार आदि उपस्थित हुए।






