28 मई के शिविर स्थगित, नई तारीखों का ऐलान
दुर्ग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश के चलते जिले में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 28 मई को प्रस्तावित शिविर अब नई तिथियों में आयोजित किए जाएंगे।

जारी आदेश के मुताबिक नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा का शिविर, जो पहले 28 मई को सामुदायिक भवन सोमनी में होना था, अब 29 मई 2026 को उसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। वहीं नगर पालिक निगम भिलाई का शिविर, जो जोन-4 शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 49 डंप रोड श्रीराम चौक ग्राउंड में 28 मई को प्रस्तावित था, अब 2 जून 2026 को आयोजित होगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत कन्हारपुरी में प्रस्तावित शिविर अब 4 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में बताया गया है कि 28 मई 2026 को बकरीद त्योहार के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण शिविरों की तिथियों में संशोधन किया गया है। अन्य सभी शिविर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही आयोजित होंगे।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित तिथियों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि शिविरों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।




