ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा में इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई-चरोदा के 70 खिलाड़ी सफल

Editor
By Editor 2 Min Read

जिला स्तरीय बेल्ट परीक्षा में दिखाई शानदार प्रतिभा, सभी खिलाड़ियों ने हासिल की नई बेल्ट

भिलाई, जिला ताइक्वांडो संघ दुर्ग द्वारा रविवार 24 मई 2026 को किंग्स एंड क्वीन्स इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई-चरोदा के 70 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की और नई बेल्ट प्राप्त की।

कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव राकेश पूरी गोस्वामी के नेतृत्व एवं स्कूल के ऑनर प्रदीप जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इंडियन ताइक्वांडो क्लब भिलाई-चरोदा के सचिव एवं मुख्य कोच अनिल कुमार देवांगन ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ बेल्ट परीक्षा दी। क्लब के सभी 70 खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्था और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सहायक कोच तरुण जांबूलकर, जतिन नायक, हर्ष शिववंशी और सोनिया सोनी का विशेष मार्गदर्शन मिला। खिलाड़ियों ने किक्स, ब्लॉक्स, सेल्फ डिफेंस और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन कर परीक्षकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर, पंचशील नगर पार्षद अर्पणा दास गुप्ता, देश दीपक सिंह जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के प्रदेश संयोजक सुनील पटेल  जिला कारवां आरएसएस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों का सम्मान किंग्स एंड क्वीन्स इंटरनेशनल स्कूल के ऑनर राज जैन एवं डायरेक्टर राजन जॉर्ज द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल सम्पदा रिसबुड तथा स्टाफ सदस्य भाग्यश्री, एम. राधिका, करिस्तिना रॉक, ऋषभ सिंह, संतोष मिश्रा, शानिआ अशरफी, नौशाद अली, सीमा तांडी एवं तरुण पाल का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सफल खिलाड़ियों के चेहरे पर नई बेल्ट मिलने की खुशी साफ दिखाई दी। आयोजकों ने भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

Share This Article