सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देश की विविध संस्कृतियों का हुआ संगम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल
भिलाई, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत भारती, भिलाई-दुर्ग द्वारा रविवार 24 मई को सेक्टर-2 स्थित अय्यप्पा मंदिर ऑडिटोरियम में भव्य ‘एकात्मता महासम्मेलन’ का आयोजन हुआ। यह आयोजन लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव, स्कूली शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, उषा बारले विशिष्ट अतिथि, विनय पत्राले कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिनेश नायर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महासम्मेलन में देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित भोजपुरी और सिंधी समाज द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को भारत की विविध खानपान संस्कृति का अनुभव प्राप्त हुआ।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करना तथा विभिन्न राज्यों और समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना है। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के मुख्य पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों संयोजक दिनेश नायर, सह-संयोजक हेमंत सगदेव, कैलाश मल्होत्रा, विकास पांडे, राजशेखर तिवारी, आरती जयकुमार, ज्योति धारकर एवं विनोद नायर, संचालन समिति विजय नायर, वि. मनोज, जयकुमार, आभा नेवालकर, सरोज पाणिग्रही, रोहिणी गोपालकृष्णन, भारती देशमुख, सुभाष चंद्रा, राधाकृष्णन, विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, शीखा सिंह,मीडिया प्रभारी रोहन मून की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।





