भिलाई, सुपर 17 समूह के सदस्यों द्वारा 24 मई 2026 को विवाह वर्षगांठ मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक स्वास्तिक भवन लक्ष्मी पैलेस में आयोजित होगा, जिसमें अप्रैल, मई एवं जून माह में विवाह वर्षगांठ मनाने वाले 17 परिवार शामिल होंगे।
आयोजन का उद्देश्य केवल विवाह वर्षगांठ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि पुराने मित्रों एवं उनके परिवारों के बीच आत्मीयता, पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक संबंधों को मजबूत करना भी है। समारोह में सभी सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल होकर सांस्कृतिक एवं पारिवारिक वातावरण में आयोजन का आनंद लेंगे।
सुपर 17 समूह पूर्व छात्रों का एक सक्रिय संगठन है, जो पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक आयोजनों, सेवा कार्यों एवं जनहित गतिविधियों में सहभागिता निभाता रहा है। समूह द्वारा जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता अभियान, सामुदायिक सहयोग तथा पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाई जाती रही है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हरेंद्र बघेल के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजेंदर सिंह, संतोष मंडावी, रामाराव बोडके, सुशील झा, बीरेंद्र नागवंशी एवं दयादास साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने सभी सदस्यों से परिवार सहित शामिल होंगे।



