सेक्टर-7 में सैय्यद सालार मसऊद गाजी का उर्स पाक 21 को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, हजरत सैयद सालार मसऊद गाजी रहमतुल्लाह अलैह का 27 वां उर्स पाक 21 मई गुरुवार को सेक्टर-7 मार्केट में शान और शौकत के साथ मनाया जाएगा। यहां दरगाह शरीफ में उर्स का आयोजन भारतीय संस्कृति, आपसी मेल मिलाप और बिना भेदभाव, धर्म व मजहब रंग व समुदाय, गंगा जमुना सभ्यता का प्रतीक है।

उर्स में शाम 7.00 बजे से आम लंगर और रात 10.00 बजे कव्वाल शहीद फरीद निजामी (झाँसी.) का प्रोग्राम रखा गया है। सैयद सालार मसऊद गाजी  रहमतुल्लाह अलैह की मजार अकदस पर बड़ी तादाद में जायरीन मुराद मांगने के लिये चादर व फूल की डालिया पेश कर अपनी अकीदत का इजहार करते है। आयोजन मुख्य रूप से वार्ड पार्षद लक्ष्मीपति राजू, संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार कनौजिया, राकेश कनौजिया, नदीम तिवारी, आलोक कुमार चंदा, के. के. नन्दी, मुकेश कनौजिया, रोशन कनौजिया, आकाश कनौजिया, दर्शन कनौजिया, मोहम्मद इमाम खान, जुल्फिकार सिद्दीकी एवं सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है।

Share This Article