भिलाई-3 में महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Editor
By Editor 3 Min Read

महंगाई के मुद्दे पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, झालमुड़ी बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया सांकेतिक विरोध

“बहुत हुई महंगाई की मार, अब बदलो मोदी सरकार” के नारों से गूंजा पेट्रोल पंप परिसर

भिलाई, देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं सराफा कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में सोमवार भिलाई-3 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-चरोदा द्वारा यह आंदोलन आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार महंगाई का बोझ आम जनता पर थोप रही है, जिससे किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। भिलाई-3 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के सामने आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान “बहुत हुई महंगाई की मार, अब बदलो मोदी सरकार” के नारे लगाए गए।

जनता को झालमुड़ी बांटकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को झालमुड़ी बांटकर सांकेतिक रूप से केंद्र सरकार को “धन्यवाद” दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी की रसोई और दैनिक जरूरतों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-3 के अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा के सामानों पर पड़ रहा है। जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की जेब पर डाका डालने वाली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। आंदोलन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, संदीप सिंह, वेंकट रमना, हरमिक सिंह, राम सूर्यवंशी, टेनेंद्र ठाकरे, पप्पू चंद्राकर, युवराज कश्यप, संतोष तिवारी, टिपेश साहू, गिरजा शंकर बंछोर, विनोद निषाद, हेमंत वर्मा, पप्पू डे, साहब वर्मा, अरुण वर्मा, सतीश धुरंधर, मनोज डहरिया, तौहीद खान, संतोष मंडपे, शरद यादव, अभिषेक झंगड़े, बी.एन. राजू, राजेश्वरी पटेल, कुमारी ढीमर, कुमुद मढ़रिया, विमला सरोज, हैदर, मिथलेश राव, प्रकाश दुर्गा, जॉनी, रमाकांत बंछोर, विजय राठौर, ललित साहू, सूर्यकांत शर्मा, प्रेम मिश्रा, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share This Article