भिलाई, दुर्ग जिले के ग्राम घुघुवा में सुशासन तिहार के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय औंधी की ओर से आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कुल 113 हितग्राहियों ने शिविर का लाभ लिया, जिनमें 50 महिलाएं, 56 पुरुष और 7 बच्चे शामिल रहे।
शिविर में न केवल उपचार प्रदान किया गया, बल्कि आयुष विभाग की ओर से चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इससे लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।

शिविर का निरीक्षण सांसद विजय बघेल एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पहल बताया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे।

शिविर में डॉ. राम स्वरूप मरकाम, डॉ. अनुपमा नायक, कुसुम लता चौबे, रिंकू वर्मा एवं लक्ष्मण प्रसाद यादव ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों का उपचार किया।



