पीपी यार्ड में विश्व मजदूर दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर आज पीपी यार्ड में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की ओर से 350 कॉन्ट्रैक्ट लेबर वर्कर्स को गमछा वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर ज़ोन के प्रिंसिपल मटेरियल मैनेजर  अरविंद कुमार मेस्राम  उपस्थित रहे। उनके हाथों से श्रमिकों को गमछा वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में एएमएम देवांगन, जनरल इंचार्ज पीपी यार्ड चंद्राकर, अनुराग शुक्ला, न्यूट्रल इंचार्ज बेहेरा, भक्ता, जय चंद्र, माईटी, डिविजनल कोऑर्डिनेटर बीडी प्रसाद, ब्रांच सेक्रेटरी हेमंत कुमार, शेषु बाबू, डिप्टी डीसी भीमराव वदलकर, सोनटेक्के, विनोद मंडल, रॉबर्ट जोसेफ, राकेश कुमार, बलवंत शर्मा, लक्ष्मी साहू, चंद्रशेखर देशमुख, वेंकट तथा अन्य मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीसीएमएम अरविंद कुमार मेस्राम  ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं को समझकर उनके हित में कार्य करती है और यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है।
मजदूर कांग्रेस पीपी यार्ड इंचार्ज  डी. विजय कुमार ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर कड़ी मेहनत करने वाले कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के कल्याण के लिए मजदूर कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस कार्यक्रम के लिए प्रेरणा देने वाले जनरल सेक्रेटरी  पीतांबर लक्ष्मीनारायण  का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article