भिलाई-चरोदा निगम के वरिष्ठ कर्मचारी सीताराम चौहान सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Editor
By Editor 1 Min Read

सहकर्मियों ने दी शुभकामनाएं, वर्षों की सेवा और समर्पण को किया याद

भिलाई, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के वरिष्ठ कर्मचारी  सीताराम चौहान के सेवानिवृत्त होने पर निगम परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे कार्यकाल, समर्पण और कार्यकुशलता को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सहकर्मियों ने चौहान के सरल स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में हमेशा जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर निगम अधिकारी रवि सिन्हा, अरुणिमा दुबे, के.आर. मरकाम, राजू वर्मा, ललित चंद्राकर, विकास त्रिपाठी, सरोजनी यदु, चेतन देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने  सीताराम चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में  सीताराम चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और कहा कि निगम परिवार के साथ बिताए गए वर्षों की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

Share This Article