निधन: मदन शर्मा

Editor
By Editor 1 Min Read

अंतिम संस्कार ग्राम करंजा भिलाई में 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जाएगा

भिलाई,  लोक नाट्य ‘चंदैनी गोंदा’ के प्रमुख वादक कलाकार रहे और छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक, गीतकार व संगीतकार मदन शर्मा (80) का शनिवार को निधन हो गया। वे  पुष्पा शर्मा के पति, प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा और शैलेष शर्मा के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार ग्राम करंजा भिलाई में 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

स्व. मदन शर्मा ने दो दशक पहले छत्तीसगढ़ी फिल्म भकला का निर्माण किया था, जिसमें उनके लिखे गीत ‘छूट जाही अंगना अटारी’ को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और ऊषा मंगेशकर ने स्वर दिया था।

Share This Article