छत्तीसगढ़ सिंधी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष बनी सुषमा जेठानी

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुषमा जेठानी, निवासी बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 16, भिलाई-3, जिला दुर्ग को छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अस्थायी रूप से उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी किया गया है।

जेठानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रही हैं और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी में उन्होंने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं और उनका सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे एक वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रही हैं।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार की गई है।

Share This Article