रायपुर में अमरनाथ यात्रा पंजीयन जारी, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं

Editor
By Editor 2 Min Read

रायपुर, श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया जम्मू और कश्मीर बैंक की रायपुर शाखा में सुचारु रूप से जारी है। गुरुवार को पंजीयन का दूसरा दिन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे।

बैंक प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। सेवा समितियों के सहयोग से पंजीयन कराने आए लोगों के लिए नाश्ता एवं मीठे की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही सभी के लिए पानी की बोतलों का भी इंतजाम किया गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शाखा प्रबंधक राजेश बाली ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए बैंक द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शाखा प्रबंधक राजेश बाली

गौरतलब है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराते हैं, जिसे लेकर प्रशासन और बैंक प्रबंधन विशेष तैयारियां करता है। बैंक में पंजीयन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के अतुल भाई पटेल एवं संतोष अग्रवाल के द्वारा यहां पर जलपान की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Share This Article