सफाई, माल्यार्पण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली के साथ सामाजिक समरसता का संदेश; सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक रहे शामिल
भिलाई, चरोदा भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन बूथ स्तर पर आयोजित छह प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रहा, जिसमें बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 13 अप्रैल को बुद्ध समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों ने सहभागिता की। साथ ही अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
14 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे ग्राम दादर में बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई, रंग-रोगन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात 11:00 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी-555 में तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों को बाबा साहेब के जीवन एवं कृतित्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
शाम 7:00 बजे निकली भव्य रैली के दौरान बस स्टैंड स्थित परमजीत सिंह की दुकान के सामने श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं चना प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे सामाजिक सहभागिता का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष खिलावन साहू, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजेश कुमार मौर्या, प्रमिला टांडी, एम. अरुणा, उषा चौहान, अंकिता बनर्जी, रामा रेड्डी, तरुण परगनिया, वेद प्रकाश पांडे, सुजाता डोंगरे, सरिता ठाकुर, पुष्पलता मंडपे, पूनम श्रीवास्तव, कल्पना बाला, ममता सिंह, रेखा साहू, लखेश्वर कोसरे, शिखा चक्रवर्ती सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।


