बालोद जिले के कुसुमकसा में बड़ा हादसा टला, रेल पटरी के पास पुलिया में गिरी यात्रियों से भरी बस

Editor
By Editor 1 Min Read

दुर्ग,  दुर्ग–दल्ली राजहरा रेल लाइन मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बालोद जिले में कुसुमकसा के पास रेल लाइन के ऊपर बने पुल के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और पटरी की ओर जाकर अटक गई।
जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक सीजी 07 ई 1129 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में लगभग 10 से 15 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया।

वीडियो

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बस की स्थिति रेल लाइन के बेहद करीब होने के कारण स्थिति कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजही रोकी गई थी।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। देर रात तक बस को घटनास्थल से हटाने का प्रयास जारी रहा।

Share This Article