अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर का आयोजन, काव्य संकलनों का विमोचन और साहित्यकारों का सम्मान
भिलाई, बरेली, संस्था अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर के तत्वावधान में बरेली के खुशहाली सभागार में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि एवं शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कमल आनंद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह ‘सत्या’, डॉ. मिथिलेश राकेश, दीपक मुखर्जी, रामकुमार कोली (सभी बरेली), तथा दिल्ली से मनीषा काव्यमाला और सांत्वना गौड़ शामिल रहीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध संचालक व शायर ग़ज़लराज ने प्रभावी अंदाज में किया। प्रारंभ में शिव कुमार चंदन (रामपुर) द्वारा माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की गई। आयोजन के संयोजक कवि एस.के. कपूर ‘श्रीहंस’ रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल सहित ग़ज़लराज, निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह ‘सत्या’, डॉ. मिथिलेश राकेश, दीपक मुखर्जी, रामकुमार कोली, निमिषा काव्यमाला (दिल्ली), सांत्वना गौड़ (दिल्ली), राम रतन यादव (खटीमा), शालिनी शर्मा ‘मुक्ता’, रामधनी निर्मल तथा डॉ. विनोद पागरानी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र कमल आनंद द्वारा संपादित दो काव्य संकलनों का मंचासीन अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया, जिसे साहित्य प्रेमियों ने सराहा।
कवि सम्मेलन में रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’, उमेश पाठक (सोरों), रामप्रकाश सिंह ‘ओज’, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, डॉ. राजेश शर्मा, नीतू गोयल, प्रकाश निर्मल, हिमांशु गौड़ (दिल्ली), डी.पी. शर्मा ‘निराला’, रीतेश साहनी, शायर राजकुमार अग्रवाल ‘राज’ और रमेश रंजन सहित लगभग 30 कवि-शायरों ने विभिन्न रसों श्रृंगार, वीर, हास्य और करुण की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में संयोजक एस.के. कपूर ‘श्रीहंस’ ने सभी अतिथियों, कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन ने बरेली के साहित्यिक माहौल को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।


