भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, अफरा-तफरी, 5 कर्मचारी चपेट में, पैर फ्रैक्चर

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में करीब पौने 10 बजे भीषण आग लगी है। पीबीएस 2 में एक बार फिर से आग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। टर्बाइन में ब्लास्ट हुआ आग फैलती गई। इसकी चपेट में कर्मचारी आ गए हैं। पीछे के रास्ते से किसी तरह बाहर निकल सके। दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक को हल्का चोट लगा है। एक बीएसपी कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हुआ है।

Share This Article