दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
रायपुर, शुक्रवार 03 अप्रैल रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां :-
1) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 06 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8)दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(9) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
1) दिनांक 05 अप्रैल 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
(3) दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर महासमुंद में समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
(4) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाड़ी संख्या 58218 रायपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर रायपुर के स्थान पर महासमुंद से प्रारंभ होगी यह गाड़ी रायपुर -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है ।


