केमिकल फैक्ट्री में लीकेज से मचा हड़कंप

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क में सोमवार शाम अचानक एक केमिकल रिएक्शन के बाद तेज़ धुआं उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घने धुएं के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तुरंत पहुंचकर हालात पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना Tethys Hydrocarbon Private Limited के पास स्थित एक परिसर में हुई, जहां केमिकल रिएक्शन के चलते धुआं तेजी से फैल गया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।

Share This Article