भाजपा भिलाई जिला द्वारा होटल ब्लिस इंटरनेशनल, सोमनी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में संगठन सुदृढ़ता व विचारधारा प्रसार पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी, भिलाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत होटल ब्लिस इंटरनेशनल, सोमनी (जिला राजनांदगांव) में मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर भिलाई-3 मंडल के अध्यक्ष वरुण यादव के नेतृत्व में मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ प्रशिक्षण वर्ग में निर्धारित श्रेणी के अंतर्गत भिलाई-3 मंडल के कुल 84 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, वरुण यादव, समीर अग्रवाल, दिलीप पटेल, श्याम जायसवाल, राधेश्याम वर्मा, विपिन चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, रवि नाहर, फिरोज फारूकी, रामखिलावन वर्मा, राधेश्याम वर्मा, कृष्ण कुमार, हुपेन्द्र चंद्रा, कांति सिंह, सीता साहू, प्रेमलता चंद्राकर, डॉ. निर्मला भारती, पुष्पा विश्वकर्मा, द्रोपती वर्मा, पूजा शर्मा, तेजस पाल, पद्मनी साहू, महेंद्र यादव, तोरण सोनी, राजू ठाकुर, सकूँन देवांगन, रीना चंद्राकर, राधा वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, गीता साहू, तुषांत वर्मा, महेंद्र साहू, दीप पटेल, महेश तिवारी, आकाश वर्मा, अभिषेक शर्मा, गुलशन ढींढे, मोतीराम कोसरे, भारती, संदीप पाली, आशीष वर्मा, अजय साहू, मीना गिरी, बालमुकुंद वर्मा, समयक तिवारी, शशिकांत तिवारी, गगन चंद्राकर, हर्षित साहू, रोशन वर्मा, रिंकू वर्मा की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता में वृद्धि तथा पार्टी की विचारधारा के प्रभावी प्रसार हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना रहा ।




