कुम्हारी में अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़ – 403 ग्राम अफीम व 14 लाख 46 हजार नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Editor
By Editor 2 Min Read

16 लाख की अवैध कुल संपत्ति की रकम एवं मोबाइल फोन जप्त

▪️ 403 ग्राम अफीम और लाखों की नगदी के साथ आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
▪️ NDPS Act की धारा 18(ग), 27(क), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी

भिलाई, 17 मार्च को थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास अफीम रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा बिक्री की नगदी राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 18(ग), 27(क), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री

▪️ घटनास्थल :
खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास, कुम्हारी

▪️ आरोपी का नाम :

  1. गुरमेल सिंह, 70 वर्ष, निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

  1. 403 ग्राम अफीम (कीमती लगभग 2,00,000 रुपये)
  2. नगदी रकम 14,46,000/- रुपये
  3. दो नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 5,500 रुपये)

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी स्टाफ के उप निरीक्षक, आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं तस्करी संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article