भिलाई 3 में सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय का मनाया जन्मदिन

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई-3 में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रिका यादव के निवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय संगठन सदस्य और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में कौशल्या साय काे पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। अपने जन्मदिन पर कौशल्या साय ने उपस्थितजनों के साथ केक काटा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की। चंद्रिका यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन में सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय को बधाई दी।

Share This Article