भिलाई, चरोदा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. रामप्रताप सिंह के चरोदा मंडल आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
डॉ. रामप्रताप सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत आकांत, मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्या, चंद्रप्रकाश मांडपे, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे उपस्थित रहे। इसके साथ ही परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, पूनम श्रीवास्तव, पुष्पलता मांडपे, सुजाता डोंगरे, टी. रमन, उषा चौहान, गोवर्धन, श्रीनिवास, हेमराज साहू, मनोज चक्रधारी, शिव पटनायक और डी. वेंकट सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर डॉ. रामप्रताप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


