भिलाई। देवबलोदा में तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन 11 से 14 फरवरी तक किया गया है। महादेव सेवा संगठन एवं ग्राम वासियों द्वारा आयोजित इस समारोह में पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है।
महंत वेद प्रकाश आचार्य, यज्ञ आचार्य दिनेश कृष्ण शास्त्री एवं पंडित युवराज पांडे की उपस्थिति में आयोजन होगा। सुबह 6:00 बजे परायण, सुबह 7:30 से आरती एवं सुबह 8:30 बजे बेदी पूजन पश्चात यज्ञ होगा। दोपहर 2:00 से श्री राम कथा एवं शाम 6:30 बजे महा आरती होगी। आयोजन का शुभारंभ 11 फरवरी को दोपहर 1:00 कलश यात्रा के साथ होगा वहीं 12 फरवरी को रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। 13 फरवरी को रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा के साथ ही शाम 6:00 बजे गंगा मा आरती एवं पंडित युवराज पांडे का भजन होगा। तीसरे दिन 14 फरवरी को रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा के अलावा शिवजी की बारात निकाली जाएगी। संध्या 6:00 बजे भस्म आरती का आयोजन भी किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। रुद्राक्ष शिवलिंग की स्थापना एवं पूजन 12 तारीख को होगा वही शिव भजन कार्यक्रम एवं महाशिवरात्रि मेला 15 फरवरी को सुबह 5:00 से प्रारंभ होगा।



