होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, दुर्ग होकर चलेंगी गोंदिया–छपरा दो होली स्पेशल ट्रेनें

Editor
By Editor 2 Min Read

दुर्ग, होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोंदिया से छपरा जंक्शन के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों का लाभ दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा, जो होली के दौरान बिहार एवं उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ के दबाव को कम करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 08863/08864 एवं 08865/08866 गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली स्पेशल ट्रेनों का एक-एक फेरे के लिए संचालन किया जाएगा। ये दोनों ट्रेनें दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, भाटापारा, उसलापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेंगी।

गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल 1 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गोंदिया से रवाना होकर दुर्ग स्टेशन पर रात 7:20 बजे पहुंचेगी तथा विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 3 मार्च की सुबह 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08864, 3 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर 4 मार्च को सुबह 8:10 बजे दुर्ग पहुंचेगी और उसी दिन 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इसी प्रकार दूसरी होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08865, 2 मार्च 2026 को गोंदिया से रवाना होकर 4 मार्च की सुबह छपरा पहुंचेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 08866, 4 मार्च को छपरा से चलकर 5 मार्च 2026 को गोंदिया पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव और समय-सारणी पहली स्पेशल ट्रेन के समान रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें तथा होली पर्व के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाएं।

Share This Article