कुरैशी ने सराहा मस्जिद-मदरसा व मजारात किताब को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। अंचल के शिल्पकार हाजी एमएच सिद्दीकी ने अपनी किताब ‘तामीर-ए- मस्जिद-मदरसा व मजारात’ की प्रति पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी को भेंट की।

इस दौरान कुरैशी ने हाजी सिद्दीकी की पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह किताब मस्जिद-मदरसा व मजारात के निर्माण के दौरान ध्यान रखने जाने वाले सभी पहलुओं को लेकर आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन करती रहेगी। इस दौरान शिल्पकार हाजी सिद्दीकी ने बताया कि ऐसे धार्मिक निर्माण कहीं भी बेजा कब्जा कर नहीं बनाए जा सकते। पूर्व राज्यमंत्री कुरैशी ने कहा कि लोग अगर इस किताब को अच्छी तरह पढ़ कर मस्जिद, मदरसा व मज़ारात की तामीर करें तो कहीं भी विवाद नही होगा। पूर्व राज्यमंत्री कुरैशी ने इस दौरान कहा कि हाजी एम एच सिद्दीकी आधुनिक भारतीय स्थापत्य कला विशेषज्ञ का अनमोल हीरा है जो भिलाई का नाम पूरे भारत मे रौशन किए हुए है। उन्होंने भविष्य की लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Share This Article