बसंत पंचमी पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

Editor
By Editor 2 Min Read

विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, एनएसपीसीएल के सहयोग को किया गया सम्मानित

चरौदा, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में वार्षिक उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक नृत्य, गीत एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, विभिन्न वार्षिक गतिविधियों के पुरस्कार भी इस अवसर पर वितरित किए गए। जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसपीसीएल के महाप्रबंधक सी.पी. आर्य (उप महाप्रबंधक एनएसपीसीएल), सौम्य महापात्र, सरफराज आलम, वेणु गोपाल एवं विद्यालय से रेणु मोहंती प्रधान पाठिका सहित शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद संजय यादव  स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्टाफ  एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिन्होंने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय भवन का निर्माण एनएसपीसीएल के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत-सम्मान करते हुए एनएसपीसीएल द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

समारोह के अंत में अतिथियों ने विद्यालय विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन पारुल पांडे ने किया । कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Share This Article