हाउसिंग बोर्ड वार्ड क्रमांक 23 में हुआ भव्य आयोजन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को दी गई शुभकामनाएं
भिलाई। चरोदा, प्रदेश संगठन के निर्देशन एवं भिलाई जिला संगठन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में हाउसिंग बोर्ड वार्ड क्रमांक 23 में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर नेताजी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और त्याग को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने नेताजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नवीन को सभी मंडलों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस खुशी के अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं एवं पटाखे फोड़कर उत्साहपूर्वक प्रसन्नता व्यक्त की गई।
मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने पराक्रम दिवस के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को इस गौरवपूर्ण दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज ओझा द्वारा किया गया, वहीं पूर्णिमा ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता तथा वार्डवासी नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से महामंत्री राजेश कुमार मौर्या, राम रेड्डी, मले बनर्जी, प्रमिला टांडी, कल्पना बाला, पुष्पा, रेखा साहू, उषा चौहान, डी. वेंकट राव, लोहिदास, पूनम श्रीवास्तव, बी.पी. तिवारी, ब्रह्मानंद मिश्रा, पीयूष कुमार, के.के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।




