राम जानकी मंदिर टाटीबंध में गिद्दा-भांगड़ा, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
रायपुर, पंजाबी ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन रविवार को राम जानकी मंदिर, टाटीबंध में हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही रायपुर शहर सहित आसपास के जिलों से समाजजन परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों सुभाष अत्रे, राजकुमार शर्मा, प्रेमलता शर्मा, जितेंद्र शर्मा तथा श्री एवं श्रीमती रमेश चंद बांगा का सम्मान किया गया। इसके साथ ही धनु मिक्की शर्मा, जयवीर हनी, पार्थ नीरज, स्वाति सागर, चिन्मय मेहता, रिया पाठक, अंजु शर्मा, स्वाति शर्मा, पाउल मुद्गल एवं डॉ. प्रखर शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

लोहड़ी प्रज्वलन के पश्चात महिलाओं द्वारा पारंपरिक गिद्दा एवं भांगड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। डॉ. संजय अलंग द्वारा आयोजित हाउजी खेल ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एशियन न्यूज में कार्यरत आहना पुंज (रिंकी) ने भी सहभागिता निभाई।समारोह का सफल संचालन समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा एवं राकेश शास्त्री द्वारा किया गया। समाज की पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
समारोह का सफल संचालन समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा एवं राकेश शास्त्री द्वारा किया गया। समाज की पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


