आंचलिक संस्कृति को जन जन पहुंचाने के संकल्पित यू ट्यूब चैनल अंगना के गोठ हमर गांव हमर माटी कोटा बिलासपुर में सम्मानित

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, यू ट्यूब चैनल अंगना के गोठ हमर गांव हमर माटी पिछले तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ की सतरंगी छटा बिखेर रही है। इस चैनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य, तीज त्योहार, परम्परा, पुरखा के सुरता जैसे कालम द्वारा हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।

इस संस्था के कार्यों और गतिविधियों को देखते हुए करगी रोड कोटा में सर्वोदय साहित्य समिति द्वारा कल 1 मार्च को सर्वोदय संस्कृति सम्मान से अलंकृत किया गया।
इस सम्मान के लिए चैनल के प्रधान संपादक डॉ. दीनदयाल साहू तथा संपादक डॉ. डी पी देशमुख ने अतिथियों के कर कमलों से सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र प्रदान किए गए। इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज साहू, कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. सी वी रमन विश्विद्यालय के कुल सचिव अरविन्द तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल के वरिष्ठ गीतकार मीर अली मीर विधायक प्रतिनिधि आर त्रिपाठी और समाजसेवी ए अग्रवाल उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष सोम प्रभा तिवारी नूर ने चैनल के कार्यों को जन समक्ष रखे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश श्रीवास, शरद यादव के अलावा समिति के सदस्य गण तथा शहडोल, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, प्रयागराज, कोटा जांजगीर चांपा से अनेक जाने माने कवि व साहित्यकार उपस्थित रहे।

Share This Article