पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, आठ आरोपित गिरफ्तार; दो नाबालिग भी पकड़े गए

Editor
By Editor 1 Min Read

राजीव नगर में विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

दुर्ग, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन की हत्या कर दी गई। घटना नौ नवंबर की रात की है। विवाद के बाद आरोपितों ने अपने साथियों को बुलाकर एकजुट होकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल चंदन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में प्रार्थी समारू राम देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) और 331(8) के तहत अपराध दर्ज किया है।

वीडियो

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज ठाकुर, निखिल ठाकुर, खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी, संगीता ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, योगिता ठाकुर, संदीप ठाकुर और सत्या साहू सहित आठ वयस्क आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

थाना सिटी कोतवाली में निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Link: https://shricgnewscreator.com/youth-murdered-over-old-enmity-eight-suspects-arrested-two-minors-also-apprehended/

Share This Article