भिलाई, ऑपरेशन विश्वास अभियान के अंतर्गत सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए सफलता प्राप्त की गई है। 29 जनवरी को सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवपारा चंडी मंदिर के पीछे रहने वाला सुमित ठाकुर ( 26 वर्ष ) अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम सुमित ठाकुर बताया। आरोपी के कब्जे से विधिवत तलाशी के दौरान 01 किलो 700 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 85,000 है, जप्त किया गया। मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


