भिलाई, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (वाईचएआई) दुर्ग भिलाई इकाई का पारिवारिक होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन माँ चण्डी मन्दिर परिसर घूँचापाली बागबाहरा में किया गया।
Contents
वरिष्ठ सदस्य संजय साहू एवं सुलेखा साहू ने बताया कि समारोह में परम्परा से हटकर सदस्यों ने फूलों की होली खेली। इसके लिए प्रेसिडेंट ऋषि कांत तिवारी के सौजन्य से गेंदा फूल के तीस किलो पंखुड़ियों की व्यवस्था की गयी थी। वरिष्ठ सदस्य सतानन्द तिवारी, अविनाश तिवारी एवं देशबन्धु शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सुखबीर सिंह ब्रोका एवं विकास चौधरी के गाये खूबसूरत फाग गीतों पर लोग जमकर थिरके। सभी सदस्यों ने रंगोत्सव की शुभकामनाएँ देकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द्र बनाये रखने का संदेश दिया। इस आयोजन में श्रुति चटर्जी द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने समां बाँध दिया। लोगों ने होली के खूबसूरत रंगों को सभी के जीवन में स्थायी रूप से बने रहने देने की शुभकामनाएं व्यक्त कर आपस में मुँह मीठा भी कर प्रेम और एकता का सन्देश दिये । सभी सदस्य आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होलिकोत्सव की बधाई दी।फूलों से हर्षोल्लास एवं आनन्दपूर्वक आयोजित इस होली मिलन समारोह को सफल बनाने में के. सुब्रमण्यम, हेमलाल देवांगन, सुबोध देवांगन, सुखबीर सिंह ब्रोका, विकास चौधरी, प्रिया जाँगड़े, श्वेता तिवारी, राजेश मराठे, सुरिन्दर कौर ब्रोका, जसबीर सिंह ब्रोका, नवनीत कौर ब्रोका, फाल्गुनी चौधरी, पूर्णिमा चटर्जी, श्रुति चटर्जी, सरोज अग्रवाल, ओंकार प्रसाद साहू, तारकेश्वरी साहू, उषा रानी यादव, परमजीत सिंह, मंजीत कौर, गुरप्रीत सिंह सोइन, दिव्या शर्मा, किशोर छबलानी, हरिशरणजीत कौर, अक्षत तिवारी, चैतन्य ऋषि, हेमांगी ऋषि, राजश्री श्रृंगार पुतले, निखिल त्रिपाठी, काशवी त्रिपाठी और के. स्तुति सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।


