बेडमिंटन प्रतियोगिता में सेंट थॉमस महा. विजेता बनी
डॉ खूबचंद बघेल शास. स्नातकोत्तर महा. भिलाई-3 में सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 21-22 नवंबर 25 को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ दिनेश नामदेव, संचालक, शारीरिक शिक्षा, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ भारती सेठी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया एवं स्वामी स्वरूपानंद महा. हुडको, शासकीय कन्या महा. दुर्ग, सेंट थॉमस महा. भिलाई एवं भिलाई महिला महा. द्वारा सेमीफाइनल खेला गया।
फाइनल मैच सेंट थामस महा. एवं स्वामी स्वरूपानंद महा. के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें सेंट थामस महाविद्यालय विजेता रही। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में डॉ रितु दुबे, डॉ रमेश कुमार त्रिपाठी कैलाश वर्मा उपस्थित थे।


