हरेली-तीज मिलन में झूमीं झरिया महरा समाज की महिलाएं

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। छत्तीसगढ़ झरिया महरा समाज महिला संगठन द्वारा हरेली एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन 27 जुलाई 2025 को अमित इंटरनेशनल, सुपेला में हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता नायक ने किया, वहीं आयोजन को सफल बनाने में कावेरी कामडे, मधुरिमा गंगराले, मोनिका आगनेकर, संध्या सोनवनी और पुनिमा कामडिया ने प्रमुख भूमिका निभाई।

समारोह में भिलाई एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक संस्कृति को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में शामिल होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई।
तीज एवं हरेली पर्व की सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव करते हुए नृत्य, गीत और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर एकता, सहयोग और संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन लगातार तीन वर्षों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिससे समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहन मिल रहा है। महिला संगठन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Share This Article