गर्लफ्रेंड से हुआ विवाद तो अन्य युवक पर कर दिया हमला

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई: एक युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज युवक ने रोड से गुजर रहे एक अन्य युवक पर आक्रोश निकाल दिया और चाकू से वार कर दिया। घायल युवक को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपित साहिल सोना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपित फरार बताया जा रहा है।


पुरानी भिलाई थाना पुलिस के अनुसार साहिल सोना नामक युवक का अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ था। इससे नाराज साहिल ने रात में अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर रोड से गुजर रहे नीरज वर्मा नामक युवक पर गुस्सा उतार दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उस पर चाकू से भी हमला किया गया। नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीरज के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित साहिल सोना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article