विवेकानंद जयंती समारोह संपन्न

Editor
By Editor 4 Min Read

स्वामी विवेकानंद के  विचारों से चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर दिया गया जोर

Contents
भिलाई तीन,  स्वामी विवेकानंद विचार मंच के तत्वावधान में विवेकानंद जयंती के पूर्व दिवस पर एक प्रेरणादायी समारोह का आयोजन मंच के अध्यक्ष हेमंत मढ़रिया के निज निवास, मानसरोवर दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, पदुम  नगर में किया गया। समारोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।तेल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभचरित्र निर्माण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता : हिमाचल मढ़रियाविद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल हों विवेकानंद के विचार : देवेंद्र बंछोरयुवाओं के प्रेरणास्रोत थे स्वामी विवेकानंद : डॉ. सिद्दीकीविवेकानंद जी आदर्श व्यक्तित्व : हेमंत मढ़रियापुस्तक भेंट कर किया गया सम्मानये रहे उपस्थितइस अवसर पर  अंजनी मढ़रिया, दुष्यंत वर्मा, सुधा वर्मा, आशी, आरव वर्मा, सपना मढ़रिया, आंचल मढ़रिया, कान्हा मढ़रिया, चंचल, आरुष, शीतल, बेगम हमीदून सिद्दीकी, शहनवाज, जिशान सिद्दीकी, मो. हुसैन, नीलू, सूफी, अयान हुसैन सहित विवेकानंद विचारों के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर  अंजनी मढ़रिया, दुष्यंत वर्मा, सुधा वर्मा, आशी, आरव वर्मा, सपना मढ़रिया, आंचल मढ़रिया, कान्हा मढ़रिया, चंचल, आरुष, शीतल, बेगम हमीदून सिद्दीकी, शहनवाज, जिशान सिद्दीकी, मो. हुसैन, नीलू, सूफी, अयान हुसैन सहित विवेकानंद विचारों के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भिलाई तीन,  स्वामी विवेकानंद विचार मंच के तत्वावधान में विवेकानंद जयंती के पूर्व दिवस पर एक प्रेरणादायी समारोह का आयोजन मंच के अध्यक्ष हेमंत मढ़रिया के निज निवास, मानसरोवर दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, पदुम  नगर में किया गया। समारोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया।

तेल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों द्वारा स्वामी विवेकानंद के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेकानंद विचारों के अनुगामी हिमाचल मढ़रिया थे, जबकि अध्यक्षता देवेंद्र कुमार बंछोर ने की।

चरित्र निर्माण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता : हिमाचल मढ़रिया

मुख्य अतिथि  हिमाचल मढ़रिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रत्येक आत्मा अव्यक्त ब्रह्म है। आज समाज को चरित्र निर्माण की सर्वाधिक आवश्यकता है।”
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद सर्वधर्म समभाव के प्रबल समर्थक थे। बच्चों में अच्छे संस्कार, स्वास्थ्यवर्धक भोजन एवं शारीरिक सुदृढ़ता आवश्यक है, जिससे मन और विचार सकारात्मक बन सकें। उन्होंने परस्पर सहयोग और परोपकारिता को राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का आधार बताया।

विद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल हों विवेकानंद के विचार : देवेंद्र बंछोर

समारोह की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानव के सर्वांगीण विकास के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि विद्यालयों के पाठ्यक्रम में विवेकानंद जी के विचारों को सम्मिलित किया जाए, ताकि विद्यार्थी उनके जीवन और दर्शन से परिचित हो सकें।

युवाओं के प्रेरणास्रोत थे स्वामी विवेकानंद : डॉ. सिद्दीकी

डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनाएं।

विवेकानंद जी आदर्श व्यक्तित्व : हेमंत मढ़रिया

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन करते हुए मंच अध्यक्ष हेमंत मढ़रिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी के लिए आदर्श व्यक्तित्व हैं, जिनके विचार हमें सर्वगुण संपन्न बनने की प्रेरणा देते हैं।

पुस्तक भेंट कर किया गया सम्मान

मुख्य अतिथि हिमाचल मढ़रिया ने संस्था को स्वामी विवेकानंद के विचारों से संबंधित पुस्तकें भेंट कीं। वहीं हेमंत मढ़रिया ने अपनी पुस्तक “पांव शिखर तक”  हिमाचल मढ़रिया को भेंट कर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थितइस अवसर पर  अंजनी मढ़रिया, दुष्यंत वर्मा, सुधा वर्मा, आशी, आरव वर्मा, सपना मढ़रिया, आंचल मढ़रिया, कान्हा मढ़रिया, चंचल, आरुष, शीतल, बेगम हमीदून सिद्दीकी, शहनवाज, जिशान सिद्दीकी, मो. हुसैन, नीलू, सूफी, अयान हुसैन सहित विवेकानंद विचारों के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  अंजनी मढ़रिया, दुष्यंत वर्मा, सुधा वर्मा, आशी, आरव वर्मा, सपना मढ़रिया, आंचल मढ़रिया, कान्हा मढ़रिया, चंचल, आरुष, शीतल, बेगम हमीदून सिद्दीकी, शहनवाज, जिशान सिद्दीकी, मो. हुसैन, नीलू, सूफी, अयान हुसैन सहित विवेकानंद विचारों के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article