पीएम मोदी 22 को वर्चुअल करेंगे भिलाई रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भिलाई स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया गया है। रेलवे द्वारा योजना के तहत भिलाई में यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया गया है, जो यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर आधारित है।

योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के

बुनियादी ढांचे को न सिर्फ मजबूत कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास और आर्थिक वृद्धि में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

योजना के तहत बने स्टेशनों में रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, स्टेशनों की व्यापक भव्यता को दर्शाता है। यह स्टेशन यात्रियों के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने में भी सक्षम हैं। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रायपुर मंडल के उरकुरा, भिलाई व भानुप्रतापपुर स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।

Share This Article