‘एक मंदिर, एक कुआं, एक शमशान’ के संदेश के साथ आरएसएस ने मनाई विजयादशमी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भिलाई-3 चरोदा द्वारा पदुम नगर बस्ती में संघ अपना शस्त्र पूजन और विजयादशमी उत्सव मनाया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित के आर साहू सेवानिवृत प्राचार्य जनता उत्तर माध्यमिक विद्यालय भिलाई – 3 ने अपने पढ़ाए अधिकांश विद्यार्थियों को स्वयं सेवक के रूप में समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करते हुए देख हर्ष व्यक्त किया और अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत का विश्व पटल पर मजबूत छवि बनी है उसके पीछे संघ से संस्कारित लोगों का हाथ है | उसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सुनील पटेल जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी, शस्त्र पूजन के इतिहास एवं संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर बात करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन, भारत-पाकिस्तान युद्ध, भारत चीन युद्ध एवं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के समय RSS के स्वयं सेवकों के योगदान पर प्रकाश डाला |

सुनील पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आगामी वर्षों के लिए समाज-परिवर्तन के लिए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य जैसे ‘पंच-परिवर्तन’ के विषय पर बात रखते हुए कहा की सभी के लिए एक मंदिर एक कुआं और एक शमशान हो |
मंची कार्यक्रम के पूर्व स्वयं सेवकों द्वारा पदुम नगर, दीनदयाल, मानसरोवर कॉलोनी और वसुंधरा नगर से होते हुए पथ संचलन निकाला गया |

इस कार्यक्रम में जिला महाविद्यालय प्रमुख विनोद देवांगन, जिला गऊ संवर्धन संयोजक संजय ठाकुर, नगर कार्यवाह भिलाई चरोदा मुकेश साहू, राष्ट्रीय सेविका समिति से योगिता पटेल नगर कार्यवाहिका कुम्हारी, पूर्णिमा ठाकुर जिला महिला समन्वय समिति, प्रेमलाल साहू जिला महामंत्री भाजपा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सुषमा जेठानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी, और सैकड़ो की संख्या में गणवेशधारी स्वयं सेवकों के अलावा बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ एवं आगंतुक उपस्थित रहे |
