चारों वीर बालकों के बलिदान को किया याद, बच्चों को किया गया सम्मानित
भिलाई, चरोदा, संत कबीर पब्लिक स्कूल, जी केबिन में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय पाठक, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाटेंगभरदा, जिला बालोद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिमा नेताम एवं भावना पटेल उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि चारों वीर बालकों ने देशभक्ति की ऐसी मिसाल पेश की, जिसमें उन्होंने अपने बचपन को भी आड़े नहीं आने दिया और मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विशिष्ट अतिथि महिमा नेताम एवं भावना पटेल ने भी वीर बालकों के त्याग और साहस पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में वैष्णवी यादव, तन्मय सिंह, अक्षत साहू, मयंक नेताम, युवराज जाट, समीर निषाद, आराध्या शाह एवं दिया सोलंकी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन दयादास साहू ने किया, आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य मोनाली पाल ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका किरण यादव, थापा, सहायिका संतोषी नेताम सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


