भिलाई: भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश को अर्थ से सामर्थ्य तक, अंत्योदय से अभ्युदय तक और साधन से समाधान तक ले जाने वाली एक स्वर्णिम यात्रा है।
यह बजट गरीबों के कल्याण, किसानों के उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं के सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखता है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की स्पष्ट सोच इस बजट में दिखाई देती है।
महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देकर यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है।
उपकार चंद्राकर ने कहा कि यह बजट सामाजिक समरसता और समावेशी विकास का प्रतीक है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।


