परीक्षेत्रीय साहू समाज भिलाई-3 का त्रिवर्षीय चुनाव संपन्न, नई टीम निर्विरोध निर्वाचित

Editor
By Editor 2 Min Read

चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ

भिलाई-3। परीक्षेत्रीय साहू समाज भिलाई-3 का त्रिवर्षीय चुनाव सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव में समाज के आजीवन सदस्य, संरक्षण सदस्य, जिला, तहसील एवं परीक्षेत्रीय पदाधिकारी, नवनिर्वाचित स्थानीय पदाधिकारी, माताएं, बहनें और सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर धनेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार साहू और महिला उपाध्यक्ष पद पर कुमारी साहू निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी मनोज कुमार साहू को दी गई, जबकि महिला संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी गायत्री साहू को सौंपी गई।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित जनसमूह ने बधाई दी और समाज के उत्थान के लिए समर्पण भाव से कार्य करते रहने की अपील की। सभी ने यह संकल्प लिया कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर प्रयास किया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम में विशेष रूप से खिलावन साहू (प्रदेश कार्य अध्यक्ष, साहू संघ छत्तीसगढ़), चंद्रभूषण साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ भिलाई-चरोदा), रामकुमार साहू (सह सचिव, जिला साहू संघ), झनाक लाल साहू, रीना साहू, डेरहा राम साहू, प्रेम लाल साहू, अंगद राम साहू (अध्यक्ष, परीक्षेत्रीय साहू समाज भिलाई-3) तथा पूर्व अध्यक्ष हीरा लाल साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article