केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी में लहराया तिरंगा, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) की तृतीय आरक्षित वाहिनी, भिलाई में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप महानिरीक्षक, केऔसुब मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई, दया शंकर उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात वाहिनी के जवानों द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गई। इस अवसर पर सहायक उप महानिरीक्षक हनिफ मोहम्मद, कमांडेन्ट शनि कुमार भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद हुसैन, उप कमांडेन्ट पुरूषोत्तम मलिक, उप कमांडेन्ट नरेन्द्र यादव, सहायक कमाण्डेंट महिपाल सिंह मीणा, निरीक्षक रबिश कुमार झा, आरक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, बल सदस्य एवं उनके परिजन मौजूद थे।

मुख्य अतिथि ने बल को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान मध्य खंड मुख्यालय, मध्य क्षेत्र मुख्यालय एवं तृतीय आरक्षित वाहिनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

समारोह के अंत में बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन और आयोजन कमांडेन्ट शनि कुमार भट्ट के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share This Article