पुलकित चंद्राकर, महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का भांजा बताया जा रहा है
रायपुर, रायपुर के जूक क्लब में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों पुलकित चंद्राकर और प्रखर चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलकित चंद्राकर, महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का भांजा बताया जा रहा है।
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को महासमुंद से गिरफ्तार किया और रायपुर लाकर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। इस मामले में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज है, जिसकी रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में की गई थी। फिलहाल मुकुल सोना समेत अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
बीते दिनों जूक क्लब में हुई इस हिंसक घटना ने शहर में सनसनी फैला दी थी। कारोबारी पर जानलेवा हमला होने के बाद परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।


