अंडर ब्रिज निर्माण के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के तहत रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग कार्यवाही 14 और 15 फरवरी को की जाएगी। इस दौरान किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लागू रहेगा, जिससे दुर्ग-भिलाई मार्ग और आसपास के मार्गों पर कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 14 फरवरी को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728), बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (68719), गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68733), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) और रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर (58205) रद्द रहेंगी। 15 फरवरी को रायपुर-बिलासपुर मेमू (58202) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस-रायपुर पैसेंजर (58206) रद्द रहेंगी।

इसी के साथ झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862) 14 फरवरी को केवल बिलासपुर तक चलेगी और गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) गोंदिया से ही रवाना होगी। दोनों गाड़ियों का बिलासपुर से आगे का परिचालन रद्द रहेगा।

भिलाई स्टेशन पर 11 के वी सीएसपीडीसीएल फीडर और आर टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण रायपुर-दुर्ग और दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर (68701, 68702, 68703, 68704) भी रद्द रहेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें और वैकल्पिक ट्रेन विकल्प की जानकारी रेलवे पोर्टल या अपने नजदीकी स्टेशन से अवश्य लें। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर ट्रेन संचालन को सामान्य किया जाएगा।

Share This Article