आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Editor
By Editor 1 Min Read

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने की गंभीर घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामुल थाना के अपराध क्रमांक 918/2025, धारा 85, 115(2) बीएनएस के आरोपी हेमंत अग्रवाल को 21 नवंबर 2025 को थाने की अभिरक्षा से फरार होने का अवसर मिल गया। मामले की प्रथम दृष्टया जांच में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कर्तव्य में लापरवाही सामने आई।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए निम्न पुलिसकर्मियों को अग्रिम आदेश तक रक्षित केंद्र दुर्ग में संलग्न किया है—

प्रधान आरक्षक 383 दिनेश कुमार

आरक्षक 1314 रत्नेश कुमार शुक्ला

आरक्षक 1359 चेतमान गुरूंग

उक्त तीनों कर्मचारी जामुल थाना में पदस्थ थे। अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने जैसी गंभीर घटना पर की गई यह कार्रवाई पुलिस विभाग द्वारा कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त न करने के संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Share This Article